
वाराणसी जिले के सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र के शिवदासपुर लखनसेनपुर ग्रामसभा में पागल कुत्ते ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया। जहाँ बीते दो दिनों से यह कुत्ता इधर-उधर दौड़कर कई लोगों को काट चुका था। ग्रामीण दहशत में थे और घर से बाहर निकलने से भी डर रहे थे।वही गांव के हंसराज नामक एक ब्यक्ति के घर में कुत्ता घुस गया और एक दिन से वहीं छिपा रहा। ग्रामीण हंसराज के शिकायत पर बुद्धवार की शाम खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम गांव में पहुँची और पागल कुत्ते का रेस्क्यू किया गया।
वही हंसराज ने बताया कि कुत्ते ने पहले गांव के कई लोगों को काट चुका था। जब वह मेरे घर में घुसा तो भय का माहौल बन गया। उनके घर में दो छोटे बच्चे हैं,इसलिए परिवार पूरी तरह से डरा और सहमा हुआ था। ग्रामीणों ने खुद कुत्ते को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। हंसराज ने जिलाधिकारी और प्रशासन की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यवाही से उन्हें राहत मिली है।और उनकी सुरक्षा के प्रति प्रशासन की चिंता स्पस्ट है।
ग्रामीण हंसराज की सूचना पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और सेवापुरी के खंड विकास विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी सजंय कुमार यादव को रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर भेजा। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद कुत्ते को काबू में किया और पिंजरे में बंद कर ले गई।कुत्ते को पकड़ने के बाद गांव में राहत का माहौल है।
वही खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि गांव में सतर्कता बरती जाएगी ताकि इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
इस घटना से यह पता चलता है कि प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति कितना संवेदन शील है।और कैसे वह उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्त्पर है।