magbo system

Editor

प्रदेश सचिव ने तेरहवीं का बहिष्कार कर की श्रद्धाजंलि सभा

वाराणासी जिले के पिंडरा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और कहरका (जगदीशपुर) निवासी कमलेश पटेल के बड़े भाई व एलआईसी एजेंट मंगला प्रसाद के सड़क दुर्घटना में मौत होने पर तेरहवीं कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन दोपहर में किया गया। जिसमें क्षेत्र के अर्जक संघ के पदाधिकारी,गणमान्य लोगों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धा सुमनअर्पित किए। जिला पंचायत सदस्य सिकन्दर मिश्रा,पूर्व जिलापंचायत सदस्य फूलचंद यादव,विस अध्यक्ष मनोज यादव, कामरेड लक्ष्मण पटेल, जादूगर रामरथी,ग्राम प्रधान राजू पटेल,पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद पटेल,चंद्रदेव पाल, अशोक पटेल,रामधनी पटेल,डॉक्टर विनोद भास्कर,बंसलाल पटेल, अवधेश पटेल,योगेश यादव,अर्जक संघ के महामंत्री रामजी वर्मा, विन्ध्येश्वरी प्रसाद बिंद, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामजी वर्मा समेत सैकड़ो लोग श्रद्धाजंलि सभा मे शामिल हुए। इस दौरान लोगो ने उनके कृत्तित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

VK Finance

पूर्व मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना,भेजा शोक संदेश

पार्टी के प्रदेश सचिव कमलेश पटेल के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संवेदना व्यक्त करते हुए शनिवार को शोक संदेश पत्र भेजा।
जिसमे परिजनों को दुख सहन करने की प्रार्थना करते हुए संवेदना व्यक्त की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment