magbo system

Editor

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का विशेष अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर व बिना नम्बर प्लेट वाहनों पर कड़ी कार्रवाई

पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में 19 फरवरी 2026 को कमिश्नरेट वाराणसी में दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य मॉडिफाइड साइलेंसर, अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों और बिना या दूषित नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करना रहा।

VK Finance

थाना चेतगंज पुलिस ने छह दुकानों की जांच कर 10 तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए। साथ ही एक वाहन को धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह थाना कैंट पुलिस ने एक दुकान की जांच में 9 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए और एक वाहन को सीज करते हुए अभियोग पंजीकृत किया।

पूरे अभियान के दौरान 50 मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर 44 चालान, 6 सीज और 1,03,500 रुपये का समन शुल्क लगाया गया। वहीं 279 बिना या दूषित नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर 264 चालान, 15 सीज और 83,4,700 रुपये का समन शुल्क अधिरोपित किया गया।

पुलिस ने ई-चालान और अन्य विधिक कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment