


उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में आगामी ऑल इंडिया महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में विभिन्न जिलों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुना गया, जो इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चयनित टीम में गोरखपुर की निक्की चौहान, समृद्धि सिंह, साक्षी गुप्ता, मुस्कान चौहान और प्रिया शर्मा शामिल हैं। वाराणसी से उषा प्रजापति, रेशमा, और सुमन यादव का चयन हुआ, जबकि सहारनपुर से काजल और खुशबू शर्मा टीम का हिस्सा हैं। बस्ती से सुनीता, कानपुर से सपना कश्यप, अयोध्या से राजपति, और लखनऊ से रितु पाल को टीम में शामिल किया गया है।
टीम की कोचिंग का जिम्मा मो. तौहीद को सौंपा गया है, जबकि सहायक कोच के रूप में हीना खातून अपनी भूमिका निभाएंगी।
इस चयन प्रक्रिया के बारे में अमित पाण्डेय किशन, आयोजक सचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीम आगामी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित करेंगी।
संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह टीम न केवल उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेगी बल्कि महिला हैंडबॉल के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छुएगी।