
मंडुआडीह।प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार तथा उप निरीक्षक सोहेल खान ने माननीय न्यायालय ACJM-2 कैमूर, भभुआ के आदेश का अनुपालन करते हुए केस/कंप्लेंट नंबर 1100/2022, धारा 323, 341, 380 आईपीसी से संबंधित वारंटी/अभियुक्तगण सुशील श्रीवास्तव पुत्र महेश्वरी श्रीवास्तव एवं हिमांशू श्रीवास्तव पुत्र सुशील श्रीवास्तव, निवासी अशर्फी नगर फेज-2, मड़ांव थाना रोहनिया, वाराणसी के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी/एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई की।
वारंटीगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम उनके पते पर पहुंची, जहाँ घर व आस-पड़ोस के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। किंतु अभियुक्तगण अनुपस्थित मिले। मौके पर वारंटी सुशील श्रीवास्तव की पत्नी साधना श्रीवास्तव अन्य पड़ोसियों के साथ मौजूद मिलीं। उन्हें न्यायालय के आदेश के संबंध में धारा 82 सीआरपीसी से अवगत कराया गया।
पड़ोस के दो सक्षम गवाह—कृष्णा सिंह पुत्र सुभाष सिंह, निवासी अशर्फी नगर कॉलोनी फेज-2, मड़ांव, थाना रोहनिया, वाराणसी
,अनिल कुमार श्रीवास्तव पुत्र महेश्वरी श्रीवास्तव निवासी जलालीपट्टी, घुघुलपुर, थाना मंडुआडीह, वाराणसी
की मौजूदगी में नियमानुसार मकान के दृश्यमान भाग पर नोटिस चस्पा किया गया तथा मोहल्ले में डुगडुगी पिटवाई गई।
