पति-पत्नी के बीच हुआ सुलह, मिशन शक्ति अभियान लाया मुस्कान

पति-पत्नी के बीच हुआ सुलह, मिशन शक्ति अभियान लाया मुस्कान


धीना
, 07 अक्टूबर 2025।
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे काउंसलिंग कार्यक्रम के दौरान थाना धीना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

ग्राम शेरपुर नारायणपुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर निवासी खुशबू पुत्री शिव शंकर शर्मा की शादी चंदन कुमार शर्मा पुत्र भोला शर्मा निवासी पसाई, थाना धीना, जनपद चंदौली के साथ हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे।

थाना धीना में मिशन शक्ति अभियान के तहत उपनिरीक्षक वीर बहादुर तथा महिला आरक्षी आरती सरोज द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। समझाने-बुझाने एवं आपसी संवाद के बाद पति-पत्नी दोनों ने राज़ी-खुशी एक साथ रहने का निर्णय लिया।

आज चंदन शर्मा द्वारा अपनी पत्नी खुशबू की विदाई कराकर उसे ससम्मान अपने घर ले जाया गया।
पुलिस की इस पहल से दोनों परिवारों में प्रसन्नता का माहौल है तथा लोगों ने थाना धीना पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की है।

ब्यूरोचीफ गणपत राय

खबर को शेयर करे