RS Shivmurti

बनारस के प्रगतिशील किसान ने विकसित किया धान की नयी दो प्रजाति

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

रोहनिया। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के टडिया निवासी प्रगतिशील किसान श्री प्रकाश सिंह रघुवंशी ने सिलेक्शन करके धान की दो ऐसी प्रजाति को विकसित किया है ।जो जैविक खेती के लिए उपयुक्त है।धान कुदरत 5 और धान कुदरत 1 दिव्या ईरी कलेक्ट्री फॉर्म के कैंपस वाराणसी में धान कुदरत 5 और कुदरत 1 दिव्या 3 वर्षों से परीक्षण चल रहा है।आईआरआरआई ने कई जिले के जैविक खेती करने वाले किसानों को बुलाकर और ईरी के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एंथोनी ,डॉ. प्रदीप कुमार दुबे और डॉ. पियूष किसान और कृषि वैज्ञानिकों के सामने धान कुदरत 5 का क्रॉप कटिंग किया गया।धान कुदरत 5 का उत्पादन क्षमता 65 कुंतल /हेक्टेयर उत्पादन आया ।जैविक और प्राकृतिक तरीके से यह दो प्रजाति भारत देश के किसानों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।धान कुदरत 1 दिव्या का क्रॉप कटिंग अभी बाद में होगा ।अनुमान लगाया जा रहा है कि कुदरत 1 का उत्पादन और भी ज्यादा आएगा।रणजीत कुमार सिंह रघुवंशी और सूर्य प्रकाश सिंह रघुवंशी जो श्री प्रकाश सिंह रघुवंशी के लड़के है।आई आर आर आई-सी जी आई ए आर
के वैज्ञानिकों ने अंग वस्त्रम और धान की प्रजाति का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए ।श्री प्रकाश सिंह रघुवंशी ने ऐसी प्रजाति को खोजा है जिससे किसानों को बंपर पैदावार मिले ।काशी के मिट्टी के लाल श्री प्रकाश सिंह रघुवंशी 66 साल के हो गए है और उनके आंख की रोशनी 80% जा चुकी है।बीमार चल रहे है अब श्री प्रकाश सिंह रघुवंशी के दोनों पुत्र रणजीत कुमार सिंह रघुवंशी और सूर्य प्रकाश सिंह रघुवंशी किसानों की आय दो गुना करने के लिए उन्नत बीज और जैविक खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे है और प्रशिक्षण दे रहे है ।लगभग जैविक खेती करने वाले 50 किसान आए थे सभी किसानों कोआइ आर आर आइ के वैज्ञानिकों के हाथ से गेहूं कुदरत 9 ,250 ग्राम का पैकेट सभी किसानों को फ्री में दिया गया परीक्षण और बीज उत्पादन के लिए और किसानों को जैविक तरीके से बीज लगाने का तरीका बताया गया।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  यूपी रोडवेज की साधारण बस का सात फीसदी व एसी बस का दस फीसदी किराया होगा कम
Jamuna college
Aditya