Editor

छठ पर्व पर दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालुओं को नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा पिलाई गई निःशुल्क चाय

वाराणसी जिले के अस्सी घाट पर छठ पूजा के पावन अवसर पर आज मंगलवार को नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय वितरण का आयोजन किया गया। जहां इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं को गर्म चाय पिलाकर उनकी थकान मिटाई।
वही उक्त संस्था की अध्यक्ष ममता ने बताया कि छठ पर्व एक प्रमुख हिंदू त्योहार है,जो सूर्य देवता की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है और इसमें सूर्य देवता को अर्घ देने,उनकी पूजा करने के लिए विभिन्न अनुष्ठान और विधियां की जाती हैं क्योंकि यह जीवन के लिए आवश्यक ऊर्जा और प्रकाश का स्रोत हैं। वही समाज सेविका संध्या पांडे ने छठ पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि – इस पर्व में प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान जैसे – नदियों और जल स्रोतों की पूजा की जाती है,जो जीवन के लिए आवश्यक हैं साथ ही इस पर्व पर परिवार और समाज के लोग एकत्रित होते हैं ,साथ में पूजा – अनुष्ठान करते हैं, जो एकता और सौहार्द को बढ़ावा देता है।
संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर अस्सी घाट पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जुटती है और उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था के द्वारा निःशुल्क चाय वितरण का आयोजन किया गया।
इस दौरान मोहम्मद अनीस,मंगलेश्वर प्रसाद, सूरज पाल,रामबाबू गुप्ता करम भारती,सुमित बिंद, राजश्री साहनी,वर्षा श्रीवास्तव लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की समाप्ति मोहम्मद अनीस ने धन्यवाद ज्ञापन दे कर किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment