magbo system

Editor

जनता सुरक्षा फाउंडेशन: न्याय, जागरूकता और सामाजिक सेवा की ओर एक सशक्त कदम

वाराणसी: भारत सरकार से पंजीकृत सामाजिक संगठन जनता सुरक्षा फाउंडेशन (CIN No. U85300UP20NPL49918) ने अब वाराणसी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अपराध, भ्रष्टाचार और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक मजबूत टीम संस्था के लिए काम कर रही है, जो जिले में न्याय, सहयोग और सेवा के भाव के साथ कार्य कर रही।

VK Finance

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित वशिष्ठ व
प्रदेश प्रभारी दीपांशु वशिष्ठ के मार्गदर्शन में वाराणसी मण्डल अध्यक्ष के रूप में चंदकांत त्रिपाठी, मण्डल सचिव रजनीकांत त्रिपाठी नगर अध्यक्ष अजय सोनकर (मो. 6387757090) और जिला सचिव आनंद कुमार गौड़ ‘अज्जु’ (मो. 7007634776) सक्रिय सदस्य हुसैन अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला सचिव आनंद कुमार गौड़ ‘अज्जु’ ने कहा कि “जनता सुरक्षा फाउंडेशन मेरे लिए सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक संकल्प है – समाज में न्याय, सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का। मैं ईमानदारी से लोगों की समस्याओं का समाधान कराने और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। संस्था के माध्यम से हम एक ऐसे समाज की कल्पना करते हैं जहाँ हर व्यक्ति सुरक्षित और जागरूक हो।”
जनता से अपील

जनता सुरक्षा फाउंडेशन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जो लोग समाज सेवा, जनहित और न्याय के कार्यों में रुचि रखते हैं, वे संस्था से जुड़ें और एक सशक्त, जागरूक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में भागीदार बनें। संस्था हर जरूरतमंद, पीड़ित और पीड़ा झेल रहे नागरिक की आवाज बनने को तैयार है।

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज को अपराधियों और भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है। संस्था समाज में बढ़ते अत्याचार, शोषण और नशाखोरी जैसी समस्याओं पर जनजागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही, यह संगठन आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रहा है।

जनता सुरक्षा फाउंडेशन के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं:

समाज को अपराध एवं अपराधियों से मुक्त कराना।

सरकारी तंत्र में फैली रिश्वतखोरी पर नियंत्रण।

शोषण, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष।

लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना।

भ्रष्टाचार, नशा और प्रदूषण के खिलाफ मुहिम।

प्रशासन से मिलकर जनसमस्याओं का समाधान कराना।

बीमार व असहाय व्यक्तियों को सहायता प्रदान करना।

संविधानिक ज्ञान और सामाजिक चेतना का प्रसार।

राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु युवा शक्ति को प्रेरित करना।

संस्था के अन्य सक्रिय सदस्य हैं:
चंद्रकांत त्रिपाठी (मो. 8354039008), रजनीकांत त्रिपाठी (मो. 7753058177), अजय सोनकर (मो. 6387757090), हुसैन अली (मो. 9455760393), आनंद कुमार (मो. 7007634776)।

इन सभी सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करते हुए समाज में न्याय और सेवा का संदेश फैलाने का बीड़ा उठाया है।

संस्था ने आम जनता से अपील की है कि जो भी नागरिक समाज सेवा और न्याय के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, वे इस अभियान से जुड़ें और एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment