


भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद (बीएसएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने अपने बिलारीडीह स्थित आवास पर एक शोक सभा में नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने नेताजी को भारतीय समाजवाद और राजनीति की धड़कन करार दिया। डीएन यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, जिनके व्यक्तित्व में महात्मा गांधी, डॉक्टर अंबेडकर और डॉक्टर लोहिया का जीवन-दर्शन समाहित था।

उन्होंने कहा, “मुलायम सिंह यादव धरती पुत्र के रूप में जन-जन के नेता थे और नेताओं के नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का संदेश दिया, जिसकी आज के समय में देश को बेहद जरूरत है।”
डीएन यादव ने मुलायम सिंह यादव को एक महान समाजवादी चिंतक और समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर जात-पात और अमीरी-गरीबी की खाई को पाटने के लिए संघर्ष किया। सही मायनों में वह जननायक थे, और जब तक धरती का अस्तित्व रहेगा, धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का नाम अमर रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में बीएसएसपी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव बंटी, चंद्रजीत यादव प्रधान, संजय यादव प्रधान, मोहम्मद सैफ प्रधान, चंद्रशेखर बिन्द, कमला बियार, राजू सोनकर, जमुना भारती, श्यामप्यारी देवी, मैंमून निशा, रजिया बेगम, प्रतिमा सिंह, मंजू तिवारी, लक्ष्मीना देवी, लोकनि देवी, महाराजी देवी और मिठाई देवी शामिल थे।