


सोनभद्र: चोपन में नर सेवा नारायण सेवा द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क खिचड़ी वितरण किया जाता है। इसी क्रम में 61वें शनिवार को अपने चिन्हित स्थान पत्रकार संघ कार्यालय पर सर्वप्रथम हनुमान जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया साथ ही आर्य समाज स्कूल, चोपन में बढ़ती ठंड को देखते हुए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बृहद पैमाने पर लगभग दो हजार गरीबों को कंबल वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य में दूर दराज तथा आस पास के क्षेत्रों से आए गरीब और जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए। कंबल वितरण के साथ ही लोगों को खिचड़ी खिलाई गई। इस कार्य को सफल बनाने के लिए नर सेवा नारायण सेवा की पूरी टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की भरपूर सराहना की। इस सेवा कार्य से लाभान्वित लोग काफी खुश और संतुष्ट नजर आए। संस्था ने इस मौके पर सभी से अपील की कि वे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। नर सेवा नारायण सेवा अपनी नियमित सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में मानवीय मूल्यों और सद्भावना का संदेश फैला रही है। वहीं नर सेवा नारायण सेवा के आयोजक मनोज चौबे ने आये हुए समस्त अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान करते हुए सफल आयोजन को लेकर सभी सहयोगियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया संचालन श्यामाचरण गिरी एवं दिव्य विकास सिंह विट्टू ने किया| इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा मिश्रा, चेयरमैन उस्मान अली, पूर्व जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, व्यासमुनी पाण्डेय, नवल किशोर चौबे, प्रदीप अग्रवाल, डॉ बृजेश सिंह, अधिवक्ता अमित सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी (राजू) ब्यूरो चीफ सोनभद्र