
वाराणसी। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे रोकथाम अभियान तथा चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस आयुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा की टीम ने दिनांक 27.08.2025 को समय लगभग 17.30 बजे चितईपुर कंदवा स्थित एसबीआई एटीएम से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमिताभ पुत्र जहीर आलम, निवासी ग्राम अमरौना, पोस्ट कोलारी, जनपद जौनपुर (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से 6,000/- रुपये नकद तथा एक अदद एल्यूमिनियम कवर बरामद हुआ, जिसका प्रयोग वह एटीएम में धोखाधड़ी करने के लिए करता था।
धोखाधड़ी का तरीका
अभियुक्त एटीएम मशीन के कैश एक्जिट वाले हिस्से में एल्यूमिनियम का कवर लगाकर बाहर खड़ा होकर रेकी करता था। इस दौरान यदि कोई उपभोक्ता पैसा निकालने आता तो कैश ब्लॉक होने के कारण उसे रुपये नहीं मिलते और वह वहां से चला जाता। उपभोक्ता के जाने के बाद अभियुक्त अंदर जाकर फंसे हुए रुपये चुरा लेता था।