RS Shivmurti

लखनऊ – पहली जनवरी से 18 ट्रेनों का समय बदल दिया गया।

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

यह सभी लखनऊ से होकर गुजरेंगी।

RS Shivmurti

रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की नई समयसारिणी लागू कर दी है। ट्रेन 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस ऐशबाग से अब शाम 5:45 बजे रवाना होगी।

12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से रात एक बजे, 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से रात 2:25 बजे।

22412 आनंदविहार टर्मिनस-नाहरलगुन एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4:10 बजे, 15558 आनंदविहार टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4:30 बजे चलेगी।

ट्रेन 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 10:55 बजे, 12212 आनंदविहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 10:55 बजे।

12571 गोरखपुर-आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम 6:50 बजे, 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस गोरखपुर से रात सवा दस बजे चलेगी।

ऐसे ही 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस आजमगढ़ स्टेशन से शाम 4:30 बजे।

15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4:55 बजे छूटेगी।

19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से सुबह 4:55 बजे चलकर खलीलाबाद से सुबह 5:34 बजे तथा बस्ती से सुबह 6:03 बजे छूटेगी।

12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से शाम 4:20 बजे चलकर खलीलाबाद से शाम 4:56 बजे तथा बस्ती से शाम 5:22 बजे छूटेगी।।

इसे भी पढ़े -  उत्तर भारत में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, 50 उड़ानें रद, ट्रेनों का भी बदला समय; UP-Bihar के लिए अलर्ट जारी
Jamuna college
Aditya