वाराणसी।प्रेमी पुत्र की मां ने अपने ही बेटे की प्रेमिका से अपने परिजनों के सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगायी है। प्रेमी के परिजनों ने मडुवाडीह थाना में प्रेमिका पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।कहा है कि यदि पुलिस उन्हें व उनके परिजनों को बेटे की प्रेमिका से सुरक्षा नहीं देते है तो उन्हें यहां से पलायन करना पड़ेगा।मडुवाडीह थानाक्षेत्र के महेशपुर निवासी प्रेमी की माँ ने पुलिस से कहा कि उसके बेटे का लोहता थानाक्षेत्र के भिटारी में किराए पर अपने पति से अलग रहने वाली 2 बच्चों की माँ से प्रेम प्रपंच चलता है।इसमें हम परिजनों का कोई योगदान नहीं है।आरोप लगाया कि प्रेमिका से तंग आकर प्रेमी पुत्र कहीं चला गया है।प्रेमिका व उसके परिजनों ने उसके,बड़े बेटे व पति के साथ घर पर चढ़कर गाली गलौज व मारपीट की।वह प्रेमी पुत्र की तलाश में अक्सर घर आकर हंगामा कर रही है,इसलिए पूरा परिवार भयभीत है।
magbo system