magbo system

Editor

पुलिस की सघन कार्रवाई: पैदल गश्त के दौरान अतिक्रमण पर कसा शिकंजा, 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाराणसी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण पर रोक लगाने के उद्देश्य से कैंट थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। श्रीमान कमांडर महोदय के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कैंट ने पुलिस बल के साथ मिंट हाउस चौराहा से आंध्रापुल तक पैदल गश्त करते हुए व्यापक निरीक्षण किया।

VK Finance

अभियान के दौरान जहां अनावश्यक रूप से सड़क किनारे खड़े 40 वाहनों का चालान किया गया, वहीं 85 संदिग्ध व्यक्तियों की मौके पर पहचान कर जांच की गई। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले 23 व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

इनमें लस्सी, टायर, किराना, मेडिकल, ऑटोमोबाइल व जनरल स्टोर्स से जुड़े प्रतिष्ठानों के संचालक शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और सड़क व सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment