
वाराणसी जिले के सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय परिसर में 4 अप्रैल रविवार को लगभग 11 बजे से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अभिषेक कुमार सिंह की देखरेख में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ,
जहाँ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के तहत सेवापुरी ब्लॉक के समाज कल्याण विभाग कार्यालय में 45 और आराजीलाइन ब्लॉक के समाज कल्याण विभाग कार्यालय में 10 वर वधुओं ने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
सेवापुरी ब्लॉक परिसर में भब्य रूप से बनाए गए मंडप में कुल 46 जोड़ी वर वधुओ को वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत हवन-पूजन कर नव वर-वधुओं ने सात फेरे लेते हुए एक दूसरे को वरमाला पहनाकर व सिंदूरदान कर शादी संपन्न कराया गया।जहाँ नवविवाहित जोड़ो ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाकर एक दूजे के हुए।वही एक मुस्लिम जोड़े की शादी उनके रीति रिवाज से काजी द्वारा निकाह कराया गया।वही 6 जोड़े वर बधू किन्ही कारणों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल नही हो पाए।तो वही तीन जोड़े अपात्र पाए गए।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरबिंद सिंह पटेल, सहायक विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह,प्रमोद कुमार पटेल,सहित सेवापुरी के जवाइंड बीडियो गिरिश्चंद मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि बलिराम यादव फौजी ने संयुक्त रूपसे सभी नवविवाहित दुल्हन को साड़ी,चुनरी,पायल बिछुआ दूल्हे को पैंट शर्ट का कपड़ा और बर्तन उपहार के रूप में देते हुए सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया और वर वधु को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।
वही सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अभिषेक सिंह ने बताया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी नवविवाहित दम्पतियों को सरकार के मंशा के अनुरूप समाज कल्याण विभाग की तरफ से पैंतीस हजार रुपए और 10 हजार रुपए का घर गृहस्ती का सामान,भेंट स्वरूप प्रदान किया गया है,जहाँ समाज कल्याण विभाग की तरफ से सभी नवविवाहित कन्या के खाते में 35 हजार रुपए की राशि कन्यादान के रूप में आरटीजीएस के माध्य्म से कन्या के खाते में भेजा जाएगा,अंत में वर पक्ष तथा कन्या पक्ष के तरफ से आए हुए बारातियों को भोजन भी कराया गया।इस दौरान वर वधुओं के परिजन भी आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहे।