काशी पत्रकार संघ व वाराणसी प्रेस क्लब के चुनाव में नये पदाधिकारी निर्वाचितअरुण मिश्र संघ के अध्यक्ष, चन्दन रूपानी क्लब के अध्यक्ष बने

खबर को शेयर करे

वाराणसी, 2 जून, 2025।
काशी पत्रकार संघ के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2025-2027) में अरुण मिश्र को अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री एवं जयप्रकाश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के चुनाव में चन्दन रूपानी अध्यक्ष, विनय शंकर सिंह मंत्री चुने गये, जबकि संदीप गुप्ता निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

संघ चुनाव के नतीजे:

पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में सोमवार को सम्पन्न मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने परिणामों की घोषणा की।

  • अध्यक्ष पद: अरुण मिश्र (101 मत) ने अत्रि भारद्वाज (81 मत) को 20 मतों से पराजित किया। बी॰ बी॰ यादव को 52 तथा सुरेश चन्द्र मिश्र को 25 मत मिले।
  • उपाध्यक्ष (तीन पद): सुरेन्द्र नारायण तिवारी (119), सुनील शुक्ला (117), पुरुषोत्तम चतुर्वेदी (112) विजयी घोषित। अन्य प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह (103), राजेश यादव (76)।
  • महामंत्री पद: जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (121) ने अखिलेश मिश्र (93) को 28 मतों से हराया। रामात्मा श्रीवास्तव को 38 मत मिले।
  • मंत्री (दो पद): अश्वनी कुमार श्रीवास्तव (93) और आलोक मालवीय (87) विजयी। अन्य प्रत्याशी: मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी (78), आलोक कुमार श्रीवास्तव (71), रवीन्द्र प्रकाश त्रिपाठी (43), दिलीप कुमार (32)।
  • कोषाध्यक्ष: जयप्रकाश श्रीवास्तव (135) ने पंकज त्रिपाठी (117) को 18 मतों से पराजित किया।
  • कार्यसमिति (10 पद): कैलाश यादव (180), विनय कुमार सिंह (170), उमेश गुप्ता (148), सुरेश गांधी (133), विजय शंकर गुप्ता ‘बच्चा’ (130), छवि किशोर मिश्र (125), राकेश सिंह (123), एमडी जावेद (107), अरुण कुमार सिंह (99), आनन्द कुमार मौर्य (99)।
    राजेश राय को 94 मत मिले। कुल 286 सदस्यों में से 258 ने मतदान किया।
इसे भी पढ़े -  राजातालाब के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय

प्रेस क्लब चुनाव के नतीजे:

  • अध्यक्ष: चन्दन रूपानी (140) ने सुशील कुमार मिश्र (76) को 64 मतों से हराया।
  • उपाध्यक्ष: देवकुमार केशरी (144) ने राजू सिंह ‘दुआ’ (71) को 73 मतों से पराजित किया।
  • मंत्री: विनय शंकर सिंह (158) ने मुन्ना लाल साहनी (53) को 105 मतों से पराजित किया।
  • संयुक्त मंत्री: अभिषेक सिंह (113) विजयी। प्रतिद्वंद्वी अमित शर्मा (49), हरिबाबू श्रीवास्तव (45)।
  • प्रबन्ध समिति (पांच पद): अरविन्द कुमार, दिनेश सिंह, मनोज कुमार राय, रौशन जायसवाल, संजय गुप्त निर्विरोध निर्वाचित।
    कुल 235 सदस्यों में से 220 ने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव संचालन में सहयोग:

निर्वाचन मंडल में शुभाकर दुबे, विकास पाठक, राजनाथ तिवारी, योगेश कुमार गुप्त व कार्यालय सहायक विश्वदीप बापुली और राजीव चौरसिया ने सहयोग किया। पराड़कर स्मृति भवन के अन्य कर्मचारियों ने भी चुनाव संचालन में योगदान दिया। निर्वाचन अधिकारी श्री राय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।