
डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 शातिर साइबर

अपराधी गिरफ्तार, उनके कब्जे से काफी मात्रा मे पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड व नकदी बरामद-
आवेदक सुभाष चन्द्रा पुत्र स्व० आर.एस. शर्मा पता- फ्लैट नं0-7 2एनडी फ्लोर, कृष्णा अपार्टमेन्ट, आदर्श नगर, शिवाजी नगर, महमूरगंज, थाना सिगरा, वाराणसी द्वारा दिनांक 11.05.2025 को थाना हाजा पर प्रार्थनापत्र इस आशय से प्रस्तुत किया गया कि उनके साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी ट्राई व सीबीआई अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का भय दिखाते हुए कुल 49 लाख 40 हजार रूपये की साइबर ठगी कर ली गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 0016/2025 धारा – 318(2), 318(4), 308(2) बी.एन.एस. व 66 डी आई.टी. एक्ट पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना निरीक्षक श्री गोपालजी कुशवाहा द्वारा की जा रही है।
उक्त प्रकरण के दृष्टिगत श्री मोहित अग्रवाल पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी एवं श्री सरवणन टी पुलिस उपायुक्त अपराध कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में तथा सुश्री नीतू कादयान अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्ररेट वाराणसी व श्री विदुष सक्सेना सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम कमिश्ररेट वाराणसी के नेतृत्व में टीम का गठन कर उक्त घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा अलग- अलग विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग पतारसी सुरागरसी किया गया और काफी प्रयास के बाद 02 शातिर अभियुक्त को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है।
अपराध करने का तरीका-
साइबर अपराधियो द्वारा अपने अन्य विदेशी साइबर अपराधियों के साथ मिलकर फर्जी ट्राई व सीबीआई अधिकारी बनकर फर्जी कूटरचित फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरित कागजात यथा वारंट आदि के माध्यम से अपने झांसे में फसाकर उनको गिरफ्तारी का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया जाता है तथा वेरीफिकेशन के नाम पर तथाकथित फर्जी आरबीआई के बैंक खातो मे पीडित से उसका सारा पैसा डलवा लिया जाता है फिर अपने विदेशी साइबर अपराधियों के माध्यम से उक्त पैसो को तमाम बैक खातो मे ट्रान्सफर करते हुए क्रिप्टोकरेंसी आदि के माध्यम से कैश निकाल लिया जाता है तथा अपने कार्य के अनुसार हिस्सा बांट लिया जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभिलाष श्रीवास्तव पुत्र सुनील श्रीवास्तव निवासी गली नं0-01, वार्ड नं0-26, सुदामापुरी थाना मुरार ग्वालियर।
समीर राणा पुत्र नारायण सिंह राणा निवासी ग्राम धगीरी, पोस्ट-मी, थाना मी, जिला भिण्ड म०प्र०।
हालपता- ग्राम कुम्हरपुरा शहीद गेट के पास मुरार ग्वालियर म०प्र० ।
बरामदगी का विवरण-
बैंक पासबुक- 21 अदद।
एटीम- 15 अददा
बैंक चेक बुक 19 अदद।
मोबाइल एण्ड्रायड – 01 अददा
सिम कार्ड- 12 अददा
नकद – 1,10,500/- रु.
अकाउन्ट ओपनिंग फार्म-03 अदद।
लेखा जोखा डायरी-01 अदद।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
निरीक्षक श्री गोपाल जी कुशवाहा
उ0नि0 संजीव कनौजिया
स030नि0/क०आ० ग्रेड बी- श्यामलाल गुप्ता
का० पृथ्वीराज सिंह
का० अंकित प्रजापति
व थाना साइबर क्राइम वाराणसी के समस्त कर्मचारीगण।