175 में तैयार कर 650 रुपए किलो बेचते, यूरिया-केमिकल और पॉम ऑयल से बनाते थे~~~~~
आगरा में नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। लंबे समय से चल रही फैक्ट्री में पतंजलि और अमूल जैसे देश के 18 बड़े ब्रांड का स्टिकर लगाकर पैकिंग की जाती थी। इसके बाद इसे यूपी के अलावा राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में सप्लाई कर दिया जाता था।
नकली घी को बनाने में यूरिया, पॉम ऑयल और परफ्यूम जैसे सेहत के लिए नुकसानदायक सामान का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री से करीब 2500 किलो रॉ मटेरियल और नकली घी बरामद किया है। खाद्य विभाग की टीम मौके पर है। डिब्बों के सैंपल लिए जा रहे हैं। कई बड़ी कंपनियों के नाम के स्टिकर भी मिले हैं। मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने फैक्ट्री में काम करने वाले मैनेजर समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है। सभी के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। कंपनी का कितने करोड़ का ट्रांजैक्शन है? हर महीने कितनी सप्लाई की जाती थी? पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।