magbo system

Editor

श्रावण मास के दृष्टिगत चला अतिक्रमण अभियान

प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व मे अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सयुंक्त अभियान मे एसीपी दशास्वमेघ श्री अतुलअंजान त्रिपाठी और इंस्पेक्टर दशास्वमेघ श्री विजय कुमार शुक्ला और उनकी पुलिस बल और प्रवर्तन दल और अतिक्रमण विभाग की सयुंक्त टीम के सहयोग से अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया।
यह अभियान गिरजाघर से गोदौलिया होते हुए दशास्वमेघ घाट से वापस गोदौलिया चौराहा,गिरजाघर होते हुए नईसड़क, बेनिया बाग से वापस दशास्वमेघ थाना तक चलाया गया।
अभियान के दौरान माला फूल की दुकाने ठेला,स्थाई काउंटर,तिरपाल, ब्रेच , दुकाने इत्यादि अतिक्रमण को हटवाकर रोड को अतिक्रमण मुक्त किया गया और अवैध अतिक्रमण करने पर 02 ठेला,01 गोमटी को जब्त नगर निगम भेजा गया। और उनसे जोन लिपिक द्वारा 6500/- रूपये अतिक्रमण जुर्माना भी वसूला गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment