magbo system

Editor

डाफी टोल प्लाजा पर मुठभेड़, शातिर चेन स्नेचर जयकांत के पैर में लगी गोली

वाराणसी-डाफी टोल प्लाजा के पास गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। खुद को बचाने के लिए जयकांत ने पुलिस पर गोली चलायी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सीधे बदमाश के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जयकांत मूलरूप से भभुआ (बिहार) का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं मुठभेड़ की सूचना पर घटना स्थल पर डीसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन की।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment