magbo system

Editor

जिलाधिकारी ने एस.आई.आर कार्यों का औचक निरीक्षण किया

ऐसे मतदाता जो ऑनलाइन सूची में अपना नाम नहीं देख सके हैं, वे बूथ पर जाकर अपना नाम देख लें और नाम न होने पर आपत्ति या फिर फॉर्म-6 भर सकते हैं: जिलाधिकारी

VK Finance

सभी बीएलओ अपने बूथ की सूची को ध्यान से पढ़ें, यदि किसी मतदाता की फोटो पुरानी या तिरक्षा या धुंधला या खराब हो तो संबंधित मतदाता को फ़ोन कर उसकी वर्तमान फोटो स्कैन कर अपलोड करें: जिला निर्वाचन अधिकारी

फॉर्म फीडिंग के समय त्रुटिवश किसी मतदाता के नाम में या माता या पिता के नाम में गलती हो गई हो तो उसे भी तत्काल सुधारें: डीएम सत्येंद्र कुमार

अगर किसी मतदाता का नाम दो बार दर्ज हो गया हो तो उसे भी ठीक कर लें: जिला निर्वाचन अधिकारी

वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 06 जनवरी, 2026 को जनपद के समस्त मतदान बूथों पर मतदाता सूची का आलेख्य (ड्राफ्ट) प्रकाशन कर दिया गया था। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज 11 जनवरी, 2026 (रविवार) को जनपद के सभी बूथों पर मतदाता सूची का पठन-पाठन (पढ़कर सुनाया जाना) किया गया। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आज कंपोजिट विद्यालय,शिवपुर, कंपोजिट विद्यालय, कमलगढ़ा एवं दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज व प्राथमिक विभाग, फरीदपुरा, सोनारपुरा में जाकर मतदाता सूची को बीएलओ द्वारा पढ़कर सुनाए जाने, अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी करने, फॉर्म-6 का वितरण आदि कार्यों का औचक निरीक्षण किया और सुपरवाइजर व बीएलओ से अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने बूथ की सूची को ध्यान से पढ़ें, यदि किसी मतदाता की फोटो पुरानी या तिरक्षा या धुंधला या खराब हो तो संबंधित मतदाता को फ़ोन कर उसकी वर्तमान फोटो स्कैन कर अपलोड करें। ऐसे मतदाताओं के गणना प्रपत्र अपने पास अवश्य रखें। यदि फॉर्म फीडिंग के समय त्रुटिवश किसी मतदाता के नाम में या माता या पिता के नाम में गलती हो गई हो तो उसे भी तत्काल सुधारें। अगर किसी मतदाता का नाम दो बार दर्ज हो गया हो तो उसे भी ठीक कर लें। मार्च में अंतिम सूची प्रकाशन के समय ऐसी त्रुटि नहीं मिलनी चाहिए, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बाद किस स्थिति में कौन से दस्तावेज मतदाता से लेना है की सभी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी से कहा कि सभी बूथों पर फॉर्म-6 प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध रहे,ये सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जो ऑनलाइन सूची में अपना नाम नहीं देख सके हैं, वे बूथ पर जाकर अपना नाम देख लें और नाम न होने पर आपत्ति या फिर फॉर्म-6 भर सकते हैं। उन्होंने जनपद के सभी पात्र लोगों से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम का सत्यापन अवश्य करें तथा आवश्यक होने पर दावा / आपत्ति दर्ज कराएं। इस दौरान एडीएम प्रशासन / उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार सहित संबंधित बूथों के ई आर ओ/ए ई आरओ, सुपरवाइजर व बीएलओ मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment