वाराणसी। रामनगर के बलुआ घाट पर इस वर्ष देव दीपावली पांच नवंबर बुधवार को मनाई जाएगी।इस अवसर पर देव दीपावली व शिव बारात पूजा ट्रस्ट के तत्वाधान में बुधवार को सायं सात बजे से देव दीपावली बलुआ घाट पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने एक विज्ञप्ति में बताया की शाम 7:00 बजे से घाट पर दीप प्रज्वलित कर गंगा पूजन एवं मां गंगा की आरती का भव्य आयोजन किया गया है। यह जानकारी ट्रस्ट से जुड़े श्री रणजीत चौहान ने दी है। वहीं दूसरी तरफ मां गंगा आरती सेवा समिति के संस्थापक व संचालक श्रीनारायण द्विवेदी ने अपने एक विज्ञप्ति में बताया है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी नगर के बलुआ घाट पर बुधवार को मां गंगा की वैदिक विधि विधान से पूजन 5:30 बजे तथा बटुक ब्राह्मणों के द्वारा महा आरती का आयोजन शाम 7:00 बजे किया जाएगा।श्री द्विवेदी ने मां गंगा के भक्त जनों से आहान किया है कि देव दीपावली व महाआरती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दीप लेकर आएं दीपदान कर पुण्य के भागी बने।