magbo system

Editor

उप जिलाधिकारी ने मिट्टी लदे 5 ट्रैक्टर को किया सीज,मचा हड़कंप

राजातालाब। उपजिलाधिकारी राजातालाब शांतून कुमार सिनसिन ने बीती रात मे देखा कि मोहन सराय पुलिस चौकी के बगल में चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली पर अवैध रूप से मिट्टी लादकर धड़ल्ले से दौड़ रहे है।उप जिलाधिकारी राजातालाब ने मोहनसराय चौराहे पर जा रहे अवैध खनन मे चल रहे मिट्टी लदे पांच ट्रैक्टर को पकड़ कर खनन विभाग तथा रोहनिया पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। खनन अधिकारी तथा रोहनिया पुलिस ने उक्त सभी ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर अवैध खनन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया। जिससे अवैध खनन करने वालो मे हड़कंप मच गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment