magbo system

Editor

शॉपिंग माल के पास अगर पार्किंग नहीं तो बंद कराए माल- सीपी

सड़क निर्माण के नाम पर गड्ढे खोदकर छोड़ने वाले ठेकेदारों पर केस दर्ज कर भेजें जे

VK Finance

नाबालिकों की गुमशुदगी में तत्काल एफआईआर करें दर्ज नहीं तो होगी कारवाई

वाराणसी – अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। सीपी ने नाबालिगों की गुमशुदगी में तत्काल एफआईआर पंजीकृत करने का निर्देश कल दिया। कहा कि अगर ये शिकायत आती है कि मामला दर्ज नहीं किया गया तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिसिंग के सोचने व कार्य करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। कहा कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों व प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए साथ ही तहसील एवं थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतों का राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रार्थना पत्र पर जांच अधिकारी की रिपोर्ट थाना प्रभारी स्वयं पढ़कर प्रकरण को समझें तथा संस्तुति कर नाबालिगों की गुमशुदगी में तत्काल एफआईआर करें दर्ज नहीं तो होगी कार्रवाई शॉपिंग माल के पास अगर पार्किंग नहीं तो बंद कराये ऐसे मॉल रिपोर्ट फाइल करें। कहा कि सड़क निर्माण मरम्मत के नाम पर सड़क पर गड्‌ढा खोदकर छोड़ने वाले ठेकेदारों के विरु द्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जाएगा। पार्किंग व्यवस्था न होने या मॉल के बाहर वाहन खड़ा करने की स्थिति में संबंधित शॉपिंग मॉल को बंद कराने को कहा। सड़क पर किसी भी प्रकार का वेडिंग जोन नहीं बनाया जाएगा। ऑपरेशन चक्रव्यूह एवं रात्रि चेकिंग के लिए थानों की 20% फोर्स का नियमित उपयोग किया जाए। चेकिंग व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी। साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड के प्वाइंट ऑफ सेल की जानकारी एकत्र कर अपराधियों के नेटवर्क तक पहुँचा जाए और सिम कार्ड की समीक्षा कर संदिग्ध व फर्जी दस्तावेज पर जारी कार्ड रद्द करने के निर्देश दिया। बैठक में एडिशनल सीपी (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, एडिशनल सीपी (अपराध) राजेश सिंह, तीनों जोन के डीसीपी, डीसीपी ट्रैफिक, एडीसीपी, एसीपी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment