



चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय ‘चन्द्रा त्रिपाठी भवन’ के सभागार में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड, केरल से चुनी गई लोकप्रिय सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर के कांग्रेसजनों ने केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने इस मौके पर कहा कि प्रियंका गांधी आज के समय में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और मजलूमों के लिए न्याय की सबसे सशक्त आवाज हैं। उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी के सवालों ने केंद्र की मोदी सरकार को असहज कर दिया है। उनकी शालीन और प्रभावी शैली ने सरकार की विफलताओं को उजागर किया है, जिससे सत्ता पक्ष बौखला गया है।”
तिवारी ने प्रियंका गांधी को भारतीय राजनीति का भविष्य बताते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश आज उन्हें एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहा है।
इस अवसर पर श्रीमती मधु राय, तौफीक खान, राजेंद्र गौतम, रजनीकांत पांडेय, गंगा प्रसाद, राम मूरत गुप्ता, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा, सत्येंद्र उपाध्याय, श्रीकांत पाठक, राकेश सिंह, असगर मिर्जा, नरेंद्र तिवारी, असलम खान सहित कई प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित रहे।