magbo system

Editor

महेशपुर में सुरक्षित कट के लिए मांग कर रहे लोगों से मिलने पहुँचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

लोगों को दिया भरोसा,महेशपुर में ट्रकों व राहगीरों के लिए बनेगा सुरक्षित यु टर्न

VK Finance

वाराणसी।शुक्रवार को महेशपुर के ट्रांसपोर्टरों व स्थानीय बाशिंदों का दर्द जानने शिवपुर विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर महेशपुर पहुँचे और ट्रांसपोर्टरों संग स्थानीय बाशिंदों के साथ लम्बी बैठक कर समस्याओं को पूछा तो ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या ट्रक मोड़ने के लिए जी टी रोड पर महेशपुर में कोई भी कट या यू टर्न नहीं है। ट्रैक बदलने के लिए गलत दिशा से सर्विस लेन पर चलना ट्रक चालकों की मजबूरी है।

कोई भी कट न होने के कारण गलत दिशा में चलने पर आए दिन उनके ट्रकों का चालान हो जाता है।स्थानीय लोगों ने भी मंत्री से सुरक्षित यु टर्न खुलवाने की मांग की। सभी ने कहा कि महेशपुर जी टी रोड के आस-पास के लोगों को मार्ग पर कट का अभाव जमकर खल रहा है।लोगों ने बताया कि इसके कारण लगभग 25 हजार की आबादी प्रतिदिन परेशान हो रही है।सड़क पार करने के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी पड़ रही है।लोगों ने बताया कि या तो उन्हें बौलिया त्रिमुहानी से घूमना पड़ता है या फिर चांदपुर के बांटा मोड़ से।ऐसा करने में दुर्घटना का जोखिम बहुत ज्यादा होता है।

मजबूरी में अक्सर उन्हें गलत दिशा में भी चलना पड़ता है। कहा कि महेशपुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक भी सुरक्षित तरीके से यू टर्न कट का ना देना विशेष कर महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।कहा कि सड़क के दोनों और लंबी-लंबी रेलिंग तो लगा दी गई लेकिन महेशपुर के लगभग दो किलोमीटर के दायरे में एक भी सुरक्षित कट या यू टर्न नहीं छोड़ा गया जिसके कारण हर दिन हजारों स्कूली बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग मजबूरी में रेलिंग फांदकर सड़क पार करने को मजबूर हैं।

बताया कि महेशपुर क्षेत्र में जीटी रोड के दोनों तरफ आधा दर्जन से अधिक निजी स्कूल और कई शिक्षण संस्थान है जहां हजारों बच्चे पढ़ते हैं। सुबह-शाम रेलिंग फांदकर स्कूल आना जाना उनकी मजबूरी है।लोगों ने बताया कि आर-पार का संपर्क खत्म होने से सभी तरह के व्यापार भी चौपट हो गए हैं।ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व आईपीएस अधिकारी, एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने भी महेशपुर का निरीक्षण कर लोगों की तकलीफ अपने आंखों से देखने के बाद सुरक्षित तरीके से यू टर्न बनवाने के लिए अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया था।
कैबिनेट मंत्री के साथ वार्ता में प्रमुख रूप से दी बनारस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी दूबे, सुरेश चंद्र तिवारी, छोटे मुन्ना, राजित यादव, जयप्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार, सूर्यमणि तिवारी, सुनील कपूर,सुरेंद्र सिंह,विनोद दूबे, नंदलाल पटेल,मंडुवाडीह वार्ड के पार्षद राजेश कन्नौजिया, शिवदासपुर वार्ड के पार्षद रविंद्र सोनकर उर्फ बबलू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment