
आसाम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शुक्रवार को प्रातः 11बजे वाराणासी जिले के चौबेपुर कैथी स्थित क्षेत्र के मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचे।जहां उन्होंने मार्कंडेय महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कराया। वहां उन्होंने ने जलाभिषेक, दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर का अवलोकन किया। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने पत्रकारों को बताया कि संस्कार व संस्कृति की पहली कड़ी यही से मिलती है। यहां आकर मैं धन्य हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों का विकास कर सभी को संस्कारित करने का जो प्रयास किया है वह यहां देखने को मिलता है। यहां देश के सभी लोगों के मंगलकामनाएं व असम के लोगों के कल्याण की बाबा मार्कंडेय से मन्नतें भी की । मार्कण्डेय महादेव मंदिर व गंगा संगम घाट का विकास यहां रोजगार व पर्यटन के साथ साथ लोगों को संस्कारित भी कर रहा।
यहां मंदिर के पुजारी बजरंगी गिरी, पप्पू गिरी ,गौरव गिरी ,श्यामू गिरी, मुन्ना गिरी ,आकाश पांडेय ने वैदिक मत्रौंच्चार के साथ रूद्राभिषेक कराया।वे दिव्य दर्शन पूजन कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।उनके साथ खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य अजय सिंह मुन्ना रघुवंशी,शशि मिश्रा सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।