


रोहनिया। अपना दल के संस्थापक यशकायी डॉक्टर सोनेलाल की 15 वीं पुण्यतिथि पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी के साथ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिनिर्वाण दिवस मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौरसिया ने कहा कि पिछड़ों,कमेरा समाज तथा दलितों के लिये संघर्ष करने के साथ ही सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन की मांग करने वाले तथा अपना दल के संस्थापक यशकायी डॉ सोनेलाल के अधूरे सपना को पूरा करने के लिए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने डॉक्टर सोनेलाल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार वर्मा ने की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव डॉ महेंद्र सिंह पटेल ,अजीत पटेल, इंद्रजीत पटेल ,डॉ सुनीता पटेल, अनीता पटेल, दुर्गावती, आनंद प्रकाश पटेल, वीरेंद्र वर्मा, रीना पटेल, बसंत लाल पटेल, ओम प्रकाश सिंह ,दीपक वर्मा ,राजेंद्र पटेल, सियाराम पटेल, इंद्रजीत पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।