
वाराणासी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्तापूर गांव के सामने शुक्रवार को 22 वर्षिय विक्रम साहनी नामक एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।वही घटना के बाद आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने राजातालाब-जमुआ मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम का प्रयास किया।वही चक्का जाम में सफल नहीं होने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने वाले के घर पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया।घटना की सूचना पाकर एसडीएम, नायब तहसीलदार, डीसीपी गोमती जोन एडीसीपी, एसीपी राजातालाब समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची।वही लगभग तीन घण्टे तक परिजनों को समझाने बुझाने के बाद भी नही माने और अधिकारियों से बदतमीजी करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताविक बीते 19 जून को विशाल मौर्या व नंदलाल पटेल के बीच मारपीट हुई थी।जहाँ विशाल की पत्नी अमृता की ओर से 21 जून को विभिन्न धाराओं के तहत 21 ब्यक्तियो के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमा में विक्रम शाहनी का भी शामिल रहा।जहां उक्त मुकदमे के सिलसिले में विक्रम सुबह कोर्ट गया था।जहाँ घर लौटने के बाद वह अचानक मानसिक तनाव में आ गया।इस दौरान घर के समीप ही स्थित रेल ट्रेक पर दौड़ते हुए विक्रम गया और वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत एसक्प्रेस के सामने कूद पड़ा।जहां ट्रेन के चपेट में आने से उक्त युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया।परिजन शव को राजातालाब-जमुआ मार्ग पर पहुँचकर चक्का जाम का प्रयास किए।चक्का जाम न होने पर सड़क किनारे स्थित विशाल मौर्या के घर के सामने शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे।
वही परिजनों का आरोप रहा कि मुकदमा कराने वाला धमकी दे रहा था। वही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाय।वही युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया था।जहां बेटे की मौत से माँ भलो देवी की रो-रो कर बुरा हाल हो गया था

कटकर मौत हो गई है।
सूत्रों के मुताविक गांव में हुई मारपीट के मामले में दर्ज था युवकके खिलाफ मुकदमा,चर्चा है कि मुकदमा दर्ज होने से परेशान होकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान,घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच