magbo system

Editor

04 बीघा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी,देखें वीडियो…

उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-4 की प्रवर्तन टीम द्वारा 04 बीघा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

VK Finance

वार्ड- नगवां/भेलूपुर, डाफी, हरिजन बस्ती के पास बब्लू पाण्डेय व अन्य द्वारा बिना ले -आउट स्वीकृत कराए लगभग 04 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को आज 30.05.2025 को प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त किया गया।

मौके पर जोनल अधिकारी सिंह संजीव कुमार, अवर अभियंता आदर्श निराला एवं प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे।

(उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।)

खबर को शेयर करे

Leave a Comment